नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| टी20 विश्व कप 2024 में शनिवार की रात ग्रुप-बी में रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। इंग्लैंड टीम का मुकाबला आस्ट्रेलिया से बारबाडोस से होना है। भारत व पाकिस्तान की तरह आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच काफी अहम मुकाबला होगा। इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर और मिचेल स्टार्क पर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
इंग्लैंड टीम को आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलना है। मुकाबले में काफी रोमांच देखने को मिल सकता है।
इंग्लैंड का पिछला मुकाबला हुआ रद्द
इंग्लैंड और स्काटलैंड के बीच बारिश की वजह से रद्द हो गया। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की कमजोरी साबित हुई। स्काॅटलैंड के सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुंसे और माइकल जोंस ने इंग्लैंड के गेंदबाजों से काफी बेहतर तरह से सामना किया।
ऐसे में डेविड वॉर्नर और मार्कस स्टोइनिस जैसे खतरनाक आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उन पर काफी दबाव बनाने में कामयाब रहेंगे। इस बार जोफ्रा आर्चर पर फोकस होने वाला है।
बटलर के फाॅर्म पर रहेगी नजर
इंग्लैंड के लिए कप्तान बटलर का फाॅर्म में रहना जरूरी होगा। इन्होंने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया। इंग्लैंड के बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों पर भी नजर बनी रहेगी। आस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने पैट कमिंस की गैर मौजूदगी में भी शानदार प्रदर्शन किया। पैट कमिंस की गेंदबाजी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
ग्लेन मैक्सवेल के प्रदर्शन की रहेगी उम्मीद
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी में एकमात्र कमजोर कड़ी ग्लेन मैक्सवेल बिल्कुल खराब फाॅर्म से जूझ रहे हैं। ओमान के खिलाफ भी उनका निराशाजनक प्रदर्शन नहीं रहा था। ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में उनके फॉर्म में उम्मीद होगी।
टीमों की संभावित प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलियाः डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एश्टन आगर, एडम जांपा।
इंग्लैंडः फिल सॉल्ट, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, विल जैक्स, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/





