नई दिल्ली, रफ्तार। रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया वर्ल्ड कप विजेता बनी। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता। इस जीत के बात भारतीय खिलाड़ी बेहद इमोशनल हो गए। खासकर कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या खुशी से रो पड़े। चैंपियन बनने के बाद रोहित सबसे पहले अपनी फिल्डिंग प्लेस पर ही लेट गए और मैदान पर हाथ मारने लगे। इसके बाद तिरंगे को मैदान पर गाड़ दिया। इतना ही नहीं रोहित शर्मा ने पिच की मिट्टी भी खाई। फिर जब ट्रॉफी लेने के लिए उन्हें बुलाया गया तो वह रोबोटिक स्टाइल में पहुंचे। इन इमोशनल मोमेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। फैंस प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी ने वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर रखा था पैर
आईसीसी (ICC) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो मेंरोहित पिच की मिट्टी खाते दिख रहे हैं। ऐसा करके उन्होंने इस पल को यादगार बना दिया। रोहित की इस सेंटीमेंट पर कई तरह के कमेंट आए। कई यूजर्स ने कहा कि यह शख्स वाकई में ट्रॉफी का हकदार है। हम भारतीय ही किसी भी क्रिकेट ट्रॉफी के हकदार हैं। एक वो थे (ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी), जो वनडे वर्ल्ड कप 2023 जीतने के बाद ट्रॉफी के ऊपर पैर रखा था।
रोहित-कोहली ने लिया संन्यास, हार्दिक रो पड़ेरोहित और विराट ने इस ऐतिहासिक जीत के साथ टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। लिहाजा दोनों खिलाड़ियों के यह पल और ज्यादा यादगार हो गया। रोहित की अगुआई में इंडिया ने यह खिताब जीता है। जीत के बाद हार्दिक पांड्या बुरी तरह रोते दिखे। रोहित ने पांड्या को मैच का आखिरी दिया था। उन्होंने अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और अपनी टीम को जीत दिला दी। इंडिया की जीत में पांड्या के साथ सूर्यकुमार यादव की भी अहम भूमिका रही। उन्होंने बहुत मुश्किल परिस्थिति में शानदार कैच लपका। यह कैच जीत में अहम साबित हुआ।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





