नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में आज भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से हरा दिया। पाकिस्तान टीम 113 रन ही बना सकी। 17 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 91 पर 5 विकेट था। पाक को 10.9 की रेट से रन बनाने की दरकार थी। वसीम और अहमद बल्लेबाजी कर रहे थे। वसीम 11 रन और अहमद 3 रन बनाकर खेल रहे थे। इस समय भारत के जीतने की संभावना 70 प्रतिशत थी। पाक के जीतने की संभावना केवल 30 प्रतिशत थी। 18.1 ओवर में पाकिस्तान पांच विकेट के नुकसान पर 100 रन बना चुका था। अब पाक को 10 गेंदों पर 20 रन चाहिए थे। टीम को 10.9 की रेट से रन बनाने की जरूरत थी। जबकि, बल्लेबाज 5.41 की रेट से रन बना रहे थे। इस परिस्थिति में पाक के जीतने की संभावना केवल 15 प्रतिशत बची थी।
भारत को पहली बार किया ऑलआउट
टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान ने पहली बार इंडिया को ऑलआउट किया है। पेसर्स ने सभी विकेट्स लिए। हारिस रउफ और नसीम शाह को 3-3 विकेट झटके।
कैसी रही थी भारत की बल्लेबाजी?
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने दूसरे ओवर में ही विराट कोहली का विकेट गंवाया। कोहली केवल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। नसीम शाह ने उन्हें अपना शिकार बनाया। कप्तान रोहित शर्मा भी शाहीन आफरीदी की गेंद पर आउट हो गए। कप्तान ने सिर्फ 13 रन बनाए। इसके बाद अक्षर पटेल और ऋषभ पंत ने तीसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़ पारी को संभाला। नसीम की गेंद पर पटेल बड़ा शॉट मारने के चक्कर में बोल्ड हो गए। पटेल के आउट होने के बाद सूर्युकमार यादव और ऋषभ पंत के बीच सही साझेदारी हुई,, मगर पाकिस्तानी गेंदबाजों ने शानदार कमबैक कर भारत को लगातार झटके दिए। टीम ने 30 रनों के अंदर 7 विकेट गंवाए।
USA जैसी कमजोर टीम से हारी थी पाकिस्तान अपना पहला मैच
कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने हाल में आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था। इस वर्ल्ड कप में भारत का वह पहला मैच था। टीम ने 46 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया था। वहीं, पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला अमेरिका से हार गया था।




