नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना दूसरा सुपर-8 मैच बांग्लादेश के खिलाफ एंटीगुआ में खेल रही है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया ने पावरप्ले में पहला विकेट गंवा दिया है। कप्तान रोहित शर्मा 11 गेदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए। शाकिब अल हसन ने रोहित को जेकर अली के हाथों कैच कराया। दरअसल, बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हसन शांतो ने पावरप्ले में स्पिनर को लगाया है। उन्होंने पहला ओवर मेहंदी हसन और दूसरा शाकिब अल हसन को दिया।
जाकेर अली ने लपका रोहित का कैच
चौथा ओवर फिर शाकिब उल हसन ने डाला। इस ओवर में रोहित ने एक चौका और एक छक्का लगाया था। इसके बाद भी शाकिब ने गेंद की फ्लाइट में कम नहीं की। रोहित ने फिर छक्का लगाने की कोशिश की और जाकेर अली को कैच दे बैठे। रोहित ने 23 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और एक सिक्स जड़ा। रात 8:31 बजे तक भारत का स्कोर 77 पर एक विकेट था।
भारत की प्लेइंग-11
कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जस्प्रीत बुमराह, मो. सिराज।
बांग्लादेश की प्लेइंग-11
कप्तान नजमुल हुसैन शांतो, विकेटकीपर लिटन दास, तंजीद हसन, जेकर अली,तौहीद ह्रदोय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, रिशाद हुसैन, मेंहदी हसन, तंजीम हसन साकिब और मुस्तफिजुर रहमान।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Rafaar News (raftaar.in)





