नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गुयाना स्थित प्रोविडेंस स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG) शुरू हो गया है। कप्तान रोहित शर्मा 57 रन बनाकर आउट हो गए। अब हार्दिक पांड्या बल्बालेबाजी करने आए हैं। बा रिश के कारण देर से टॉस हुआ। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। इंग्लैंड इस टूर्नामेंट में आस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से हार चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार मैच के समय पर बारिश होने की 40 प्रतिशत संभावना है। फैंस के लिए राहत भी बात है कि बारिश की संभावना कम हुई है। 26 जून को जारी हुए पूर्वानुमान में बताया गया था कि मैच के दौरान बारिश की संभावना 70 प्रतिशत है, जो अब 30 प्रतिशत घट गई है। अगर, बारिश के कारण मैच रद्द भी हुआ तो प्वाइंट्स के आधार पर टीम इंडिया को फायदा होगा।
बल्लेबाजों के लिए मददगार है गुयाना पिच
इस वर्ल्ड कप में गुयाना की पिच से बल्लेबाजों को अच्छा सपोर्ट मिला है। यहां खेले गए 5 मैचों की 10 पारियों में तीन बार 150 रनों का आंकड़ा पार हुआ है। यहां पहली पारी का औसतन स्कोर 133 है। इसी मैदान पर अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को हराया था। यहां इस वर्ल्ड कप में खेले गए 5 में से तीन मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। इस लिहाज से आज रोहित शर्मा और जोस बटलर में से जो कप्तान टॉस जीतेगा वह पहले बल्लेबाजी चुन सकता है। उम्मीद है कि पिच स्पिनरों को फेवर करेगी। इसे ध्यान में रखकर रोहित शर्मा प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं करना चाहेंगे।
गुयाना T-20 इंटरनेशनल आंकड़े और रिकॉर्ड
मैच-18
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम मैच जीती- 6
रन चेज करने वाली टीम मैच जीती- 9
टॉस जीतकर जीते मैच- 8
टॉस हारकर जीते मैच- 7
हाईएस्ट स्कोर-191/5
लो एस्ट स्कोर-39
हाइईएस्ट स्कोर चेज में- 169/5
पहले बल्लेबाजी कर औसतन स्कोर-133
इंडिया बनाम इंग्लैंड हेड-टू-हेड आंकड़े
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड 4 बार आमने-सामने हुए हैं। दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं। ऑलओवर T-20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड देखें तो भारत ने अंग्रेजों पर 12-11 की मामूली बढ़त बना रखी है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in





