back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hardik Pandya Epic Celebration: हार्दिक के जश्न मनाने का अंदाज Viral, शादाब का विकेट लेने पर दिया था रिएक्शन

IND vs PAK T20 World Cup 2024 : टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के एक रोमांचक मैच में पाकिस्तान को हराया। कम स्कोर वाले मैच में भारतीय टीम 119 रनों का बचाव किया।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) में भारत ने बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराया। भारतीय टीम ने बेहद लो स्कोर 119 रनों का बचाव किया। मैच में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने कमाल दिखाया। दूसरे गेंदबाजों ने भी उनका अच्छा साथ दिया। खासकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अहम दो विकेट बेहद सही समय पर लिए। उन्होंने फखर जमान (Fakhar Zaman) और शादाब खान (Shadab Khan) के विकेट झटके। तब पाकिस्तान जीत की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान हार्दिक ने शादाब खान को आउट किया, उसका जश्न मुस्कुराते हुए मनाया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

IPL में बेहद परेशान रहे थे पांड्या

आईपीएल 2024 (IPL 2024) शुरू होने से पहले हार्दिक गुजरात टाइटंस छोड़कर मुंबई आए। मुंबई ने रोहित शर्मा को हटाकर पांड्या को कप्तान बनाया था और बवाल शुरू गया। हर मैच में हार्दिक को ट्रोल किया गया। उनका प्रदर्शन भी निराशाजनक था। मुंबई इंडियंस पूरी लीग में अंतिम नंबर पर रही। इतना ही नहीं पांड्या को टी-20 वर्ल्ड कप टीम में भी शामिल नहीं करने की मांग की जा रही थी। उनकी जगह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dubey) दावेदर थे। दुबे आईपीएल में गेंदबाजों की कुटाई कर रहे थे। इस कारण क्रिकेट फैंस दुबे को पंड्या का रिप्लेसमेंट मान चुके थे। तब हार्दिक भारतीय क्रिकेट के बड़े विलेन और शिवम दुबे हीरो थे। चयनकर्ताओं ने टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में दोनों को शामिल किया।

अहम समय में झटके 2 विकेट

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत टीम न्यूयॉर्क पहुंची, तब भी पंड्या को विलेन की तरह देखा जा रहा था। शिवम दुबे से सबको उम्मीदें थी। मगर, मैच के दौरान बिल्कुल उलट हो रहा है। पाक के खिलाफ मैच में हार्दिक पंड्या ने अपनी विलेन वाली छवि करीब-करीब खत्म की। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर फखर जमान और शादाब खान के विकेट लिए। पहले दो ओवर में 18 रन देने के बाद हार्दिक ने मुश्किल समय में दो ओवर में केवल 7 रन दिए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

शिवम दुबे ने छोड़ा आसान कैच

मैच में शिवम दुबे की विलेन बनते दिखे। उन्होंने तीसरे ओवर में मोहम्मद रिजवान का आसान-सा कैच गिरा दिया। फाइन लेग पर खड़े दुबे के हाथ में गेंद सीधे गई और बाहर निकल गई। कप्तान रोहित को शिवम की गेंदबाजी पर भी भरोसा नहीं है। इस कारण दो मैचों में दुबे से गेंदबाजी भी नहीं कराई गई है। वहीं, पांड्या ने आयरलैंड के खिलाफ भी तीन विकेट झटके थे।

न्यू खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसे हार गया भारत? वो 5 गलतियां जिन्होंने पलट दिया पूरा मैच!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 फाइट में इंडिया नेशनल क्रिकेट...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...