नई दिल्ली, रफ्तार। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (T20I World Cup 2024) के फाइनल मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को हरा इतिहास रचा है। प्लेयर ऑफ द मैच विराट कोहली (Virat Kohli) ने टी-20 क्रिकेट से संन्यास का भी ऐलान कर दिया। विराट के फैसले पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और बेटी वामिका भी भावनाओं को नहीं रोक पाई। इसका खुलासा अनुष्का ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया है।
‘पापा को सब गले क्यों लगा रहे हैं’
अनुष्का शर्मा के पोस्टमें विराट समेत टीम इंडिया की जीत की तस्वीरें शामिल हैं। एक्ट्रेस ने लिखा-जब हमारी बेटी ने उन्हें (विराट कोहली) टीवी पर रोते देखा तो उसकी सबसे बड़ी चिंता थी कि आखिर सब उन्हें गले क्यों लगा रहे हैं। मैंने बताया उसे प्यारे डेढ़ बिलियन लोगों ने गले लगाया है। क्या शानदार जीत और उपलब्धि चैंपियंस को बधाई।
[EMBED]
मैं इस शख्स से बेशुमार प्यार करती हूं : अनुष्का
अनुष्का ने लिखा-और मैं इस शख्स से बेशुमार प्यार करती हूं। कोहली मुझे अपना घर कहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। और हां अब जल्द एक गिलास पानी पी लीजिए। फाइनल मैच जीतने के बाद कोहली ने अनुष्का और अपने परिवार के साथ फोन पर बात की। मौके के उनके कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





