back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PAK vs CAN: पाकिस्तान ने कनाडा को 7 विकेट से हराया, Mohammad Rizwan ने खेली अर्धशतकीय पारी

IND vs PAK, T20 World Cup 2024: कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रन बनाए। टीम से एरोन जॉनसन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्‍ड कप 2024 में आज पाकिस्‍तान ने कनाडा को सात विकेट से हरा दिया। मोहम्मद रिजवान ने 53 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान ने 15 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर कनाडा को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। कनाडा टीम अपने ओपनर एरोन जॉनसन के शानदार अर्धशतक की बदौलत 106 रन बना सकी। एरोन जॉनसन ने 44 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली। उन्‍होंने चार चौके और 4 छक्‍के लगाए। दूसरी तरफ कोई खिलाड़ी नहीं टिक सका। टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 106 रन बनाए। पाकिस्‍तान टीम से मोहम्‍मद आमिर और हैरिस राउफ को दो-दो विकेट मिले। पाक का पहला विकेट 21 रनों पर गिरा। सैम अयूब 6 रन बनाकर आउट हुए। टीम की बल्लेबाजी जारी है।

USA के खिलाफ खेली थी 94 रनों की पारी

Aaron Jones ने इससे पहले यूएसए के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली थी। उसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उस मैच में खिलाड़ी ने 40 गेंदों पर 4 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 94 रन बनाए थे।

सात ओवर में कनाडा तीन विकेट पर 43 रन

आज के मैच में पाकिस्‍तान की गेंदबाजों ने शुरुआत में कनाडा के सामने खूब रन लुटाए। फिर पाकिस्‍तान टीम ने वापसी की। सात ओवरों के बाद कनाडा तीन विकेट पर 43 रन था। बता दें, इस पिच पर सर्वाधिक स्‍कोर 137 रन है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...