back to top
30.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CAN vs IRE Live Score: कनाडा ने आयरलैंड को 12 रनों से हराया, T20 World Cup में टीम की पहली जीत

T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में कनाडा ने आयरलैंड को हरा दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। कनाडा ने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत आयरलैंड को 12 रनों से हराया। टी20 विश्व कप 2024 में कनाडा ने पहली जीत दर्ज की। कनाडा ने पहले बल्लेबाजी कर निकोलस किरटॉन के 49 रनों की पारी के दम पर सात विकेट पर 137 रन बनाए थे। आयरलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 125 रन बना सकी। आयरलैंड के लिए खराब शुरुआत के बाद जॉर्ज डॉकरेल और मार्क एडायर ने 7,वें विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की। हालांकि, अंत में इनकी कोशिश बेकार गई। कनाडा ने उलटफेर कर आयरलैंड को पराजित किया।

T20 में अब तक का दोनों टीमों का रिकॉर्ड बराबर

T-20 क्रिकेट में कनाडा और आयरलैंड ने एक-दूसरे के खिलाफ 4 मैच खेले हैं। दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीती है। इनके बीच आखिरी मुकाबला 2019 में टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में खेला गया था। उस मैच में कनाडा ने 5 विकेट खोकर 156 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 146 रन ही बना सकी थी। इस कारण कनाडा ने जीत दर्ज की थी।

कनाडा के टॉप स्कोरर हैं आरोन

कनाडाई खिलाड़ी आरोन जॉनसन बीते 12 महीनों से टीम के टॉप स्कोरर हैं। इन्होंने 10 मैचों में कुल 334 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक है। वहीं, बीते 6 मैचों में कलीस सना ने 16 विकेट गिराए हैं। नवनीत धालीवाल ने अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में 61 रनों की पारी खेली थी। निकोलस किर्टन ने 31 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली थी।

ऑयरलैंड के टॉप खिलाड़ी

आयरलैंड टीम के एंडी बालबर्नी और बॉलर मार्क अडायर ने शानदार फॉर्म में हैं। एंड्र्यू बालबर्नी ने 19 मैचों में 518 रन जड़े हैं। मार्क ने 20 मैचों में 35 विकेट झटके हैं। वैसे, भारत के विरुद्ध आयरलैंड के बल्लेबाज और गेंदबाज खास नहीं कर सके थे। टीम की ओर से श्रेयस मोव्वा गेराथ डेलेनी ने 26 रन बनाए थे। अडायर और बेन व्हाइट ने 1-1 विकेट लिया था।

आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन

कप्तान पॉल स्टर्लिंग, विकेटकीपर लोर्कन टकर, एंडी बालबर्नी, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलेनी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल और बेन व्हाइट।

कनाडा की प्लेइंग इलेवन

कप्तान साद बिन जफर, आरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, निकोलस किरटन, विकेटकीपर श्रेयस मोव्वा, दिलप्रीत बाजवा, निखिल दत्ता, दिलोन हेइलिगर, कलीम सना और जेरेमी गॉर्डन।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵