नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के 37वें मैच में बांग्लादेश ने नेपाल को 21 रनों से हरा दिया। इसी के साथ बांग्लादेश की सुपर-8 में एंट्री हो गई है। किंग्स टाउन के अर्नोस वेल ग्राउंड में नेपाल ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला लिया था। बांग्लादेश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 106 रन बनाई। टीम अपनी सभी विकेट गंवा दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल 19.2 ओवर में 85 रन ही बना सकी।
तंजीम ने झटके 4 विकेट
बांग्लादेश टीम की तरफ से तंजीम हसन ने शानदार गेंदबाजी की। तंजीम ने 4 विकेट लिए। बल्लेबाजी में कप्तान शाकिब अल हसन ने सबसे अधिक 17 रन बनाए। नेपाल के 4 गेंदबाज (सोमपाल कामी, दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, रोहित पौडेल) को 2-2 विकेट मिले।
बांग्लादेश के 6 प्वाइंट्स
बांग्लादेश की जीत के साथ नीदरलैंड सुपर-8 की रेस से बाहर हो गया है। ग्रुप-डी में बांग्लादेश के 4 मैचों के बाद 6 प्वाइंट्स हुए हैं। नीदरलैंड के 3 मैचों में 2 प्वाइंट्स हैं। वे श्रीलंका के खिलाफ जीते भी तो 4 प्वाइंट्स के साथ फिनिश करेंगे। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तंजीम हसन साकिब ने 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर संदीप जोरा का विकेट झटका था। जौरा ने रिशाद हुसैन को कैच थमा दिया। वह 1 रन बनाकर लौटे।
नेपाल की प्लेइंग-11
कप्तान रोहित पौडेल, विकेट कीपर आसिफ शेख, कुशल भुर्टेल, अनिल साह, दीपेंद्र सिंह ऐरी, कुशल मल्ला, गुलशन झा, सोमपाल कामी, संदीप जोरा, संदीप लामिछाने, अविनाश बोहरा।
बांग्लादेश नेपाल की प्लेइंग-11
कप्तान नजमुल हुसैन शांतो, विकेट कीपर लिटन दास, तंजीद हसन, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदॉय, महमूदुल्लाह, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तनजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Rafaar News (raftaar.in)





