#Raftaartoons अमेठी में एक तरफ जहां स्मृति ईरानी पूरे जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं, वहीं बीजेपी ने इस सीट पर अब तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। 2019 के चुनाव में इस सीट पर स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हरा दिया था। वहीं दूसरी तरफ, रायबरेली को लेकर भी कांग्रेस ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। जबकि दोनों ही सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख 3 मई है।





