#raftaartoons – देशभर में आज भीषण गर्मी का कहर जारी रहा है। दिल्ली में आज तापमान 52 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। मौसम विभाग ने दिल्ली के मुंगेशपुरी इलाके को आज का सबसे गर्म इलाका माना था। दिल्ली के मुंगेशपुर, नरेला और नजफगढ़ के इलाकों में बहुत ज्यादा तापमान देखने को मिल था। बुधवार को हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया। और राज्य के 8 जिलों का अधिकतम तापमान 48 डिग्री के पार दर्ज किया गया था।





