Raftaar Toons नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर ली है। विपक्ष ने जगदीप धनखड़ के सदन चलाने के तरीकों पर नाराजगी जताई है। इसके साथ ही विपक्ष का आरोप है कि धनखड़ सदन में सांसदों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हैं जो कि नियम के विरुद्ध है।





