#raftaartoons – उत्तर भारत में बढ़ती भयंकर गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए आज रेड अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है।





