Raftaar Toons- नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। प्रदूषण से बचाव को लेकर दिल्ली के RML अस्पताल ने एडवाइजरी जारी की है और बताया है कि प्रदूषण से सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्गों के अलावा 5 साल से कम उम्र के बच्चों को है। उन्होंने कहा है कि जरूरत ना हो तो घर से बाहर ना निकलें और अगर निकलना पड़े तो N-95 मास्क लगाकर ही जाएं। सांस, फेफड़े या दिल की बीमारी से पीड़ित लोग विशेष ध्यान रखें और डॉक्टर के संपर्क में रहें। खाना बनाने के लिए धुआं रहित साधनों का इस्तेमाल करें। अपनी गाड़ी की जगह सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। अगर सांस लेने में या आंखों में जलन के अलावा किसी तरह की समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।





