नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रफ्तार संवाद गली सीजन 3 के Essay Writing Competition के रिजल्ट आ चुके हैं। इस बैनर के तहत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कुशल पांडे ने पहला स्थान हासिल किया है। जबकि शीतल नरसन्ना दूसरे स्थान पर रहीं और सरोज सैनी ने तीसरा स्थान पर कब्जा जमाया।
कुशल पांडे ने फहराया जीत का परचम
Raftaar Samvad Gully Season 3 के Essay Competition में पहले स्थान पर कुशल पांडे ने अपनी जीत का परचम लहराया। उन्होंने अपने शब्दों की धार से न केवल निर्णयकर्ताओं को प्रभावित किया बल्कि एक विनर के रूप में स्थापित करने में भी मदद की। दूसरे स्थान पर शीतल नरसन्ना रही जो मुंबई से तालुक्क रखती हैं। शीतल ने अपनी व्याख्यात्मक प्रवृत्ति से ज्यूरी को प्रभावित किया। तीसरे स्थान पर कब्जा बिजनौर से संबंध रखने वाली सरोज सैनी ने किया। निबंध लिखने के दौरान उनकी स्पष्टता ने तीसरे स्थान पर सम्मान पाने में काफी सहायता की।
विषय
- ऑनलाइन और ऑफलाइन मित्रता का महत्व एवं कमियाँ
- The Importance & Drawbacks of Online and Offline Friendship
विनिंग प्राइज
पहला प्राइज- 10,000 रुपये
दूसरा प्राइज- 7,000 रुपये
तीसरा प्राइज- 5,000 रुपये
Raftaar Samvad Gully Participation and Reach
रफ्तार संवाद गली निबंध प्रतियोगिता 30 मई से शुरू हुई थी। 27 जुलाई निबंध जमा करने की आखिरी तारीख थी। इस प्रतियोगिता के जरिए हम करीब 10 लाख छात्रों तक पहुंचे। 3500 से ज्यादा छात्रों ने हमें अपनी एंट्रीज़ भेजी थी। इनमें से 30 छात्रों को हमने निबंध प्रतियोगिता के लिए शॉर्टलिस्ट किया। जबकि 3 नाम ऐसे रहे जिन्होंने अपनी अलग पहचान बनाकर संवाद गली सीजन 3 की सफल इबारत लिखने में मदद की।
क्या है Raftaar Samvad Gully Season 3
Raftaar संवाद गली – विचारों का आदान-प्रदान करने का एक अनोखा मंच है, जो मीडिया और संचार के अगली पीढ़ी के पेशेवरों के बीच सूझबूझ भरे संवाद और विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। विशेष रूप से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के जनसंचार के छात्रों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य आलोचनात्मक सोच, रचनात्मकता और सकारात्मक भावना को बढ़ावा देना है।





