नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Raftaar Samvad Gully Season 2 शुरू हो रहा है। BSNL प्रायोजित रफ्तार संवाद गली के Essay Writing Competition में हिस्सा लेकर आप 45 हजार रुपये तक का इनाम जीत सकते हैं। खास बात ये है कि इस बार ये निबंध प्रतियोगिता अंग्रेज़ी में भी हो रही है। इस कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेने के लिए आपको लिखना होगा दिए गए टॉपिक पर एक निबंध और उसे रफ्तार संवाद गली के पोर्टल पर सबमिट करना होगा। यह प्रतियोगिता पूरी तरह से निःशुल्क है, आपको इसके लिए किसी भी तरह की फीस देने की जरूरत नहीं होगी।
Raftaar Samvad Gully Season 2 Details
आयु सीमा- 18+
हिंदी टॉपिक- AI का उपयोग- प्रभाव और दुष्प्रभाव
English Topic- EV Adaption : A green Investment or An Unforeseen Environmental Gamble
Word Limit- 1200-1500
Start Date- 10 March, 2025
End Date- 31 March, 2025
Raftaar Samvad Gully Season 2: Application Process
रफ्तार संवाद गली सीज़न 2 की निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आपको अपनी चुनी हुई भाषा में दिए गए टॉपिक पर निबंध लिखना होगा। उसके बाद Raftaar Samvad Gully Season 2 के पेज पर जाएं, वहां अप्लाई पर क्लिक करेंगे तो एक गूगल फॉर्म खुलेगा। यहां आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, अपने जिले का नाम, अपना डेट ऑफ बर्थ फिल करना होगा। इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड की एक कॉपी अपलोड करनी होगी और उसके बाद आपको अपना निबंध अपलोड करना होगा। इस बात का ध्यान रखें कि आपका निबंध वर्ड या पीडीएफ फॉर्मैट में लिखा हो। फॉर्म पूरा भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका एप्लिकेशन सबमिट हो जाएगा।
Price Money Details
1st- 10,000 /-
2nd- 7500 /-
3rd- 5000 /-
दोनों भाषाओं में तीन-तीन प्रतिभागियों को ये पुरस्कार दिया जाएगा।
Raftaar Samvad Gully Season 1 Reach and Winners
रफ्तार संवाद गली के पहले सीज़न में निबंध और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता के जरिए हम करीब 10 लाख छात्रों तक पहुंचे। 3500 से ज्यादा छात्रों ने हमें अपनी एंट्रीज़ भेजी थी। इनमें से 30 छात्रों को हमने वाद विवाद प्रतियोगिता के लिए शॉर्टलिस्ट किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता 24 और 25 को आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर शैलूषी सिंह, दूसरे स्थान पर सिद्धी महेंद्र रणसिंह, तीसरे स्थान पर उत्पल नाथ झा अंकित और अंशिका श्रीवास्तव रहे। वहीं, वाद विवाद प्रतियोगिता में रचित बंसल ने जीत हासिल की।
क्या है रफ्तार संवाद गली
Raftaar संवाद गली विचारों के आदान-प्रदान का एक अनोखा मंच है, अगली पीढ़ी के पेशेवरों के बीच सूझबूझ भरे संवाद और विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। विशेष रूप से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य तर्कसम्मत विचारों, रचनात्मकता और सकारात्मक तर्क-वितर्क को बढ़ावा देना है।
Raftaar संवाद गली में हम शब्दों और विचारों की बदलाव ला सकने की ताकत पर विश्वास रखते हैं। हमारे निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से हम एक ऐसा मंच तैयार कर रहे हैं जहां छात्र-छात्राएं समाज, संस्कृति और देश-दुनिया से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार सामने रख सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य छात्रों की उन स्किल्स को निखारना है जो एक इफेक्टिव कम्युनिकेशन के लिए जरूरी है ।
मिशन: हमारा मिशन युवाओं को किसी भी मु्द्दे के अलग-अलग पहलुओं पर गहराई से सोचने और बिना डरे अपनी बात रखने के लिए प्रेरित करना है। हमारा उद्देश्य एक ऐसा मंच बनाना है जहां भविष्य के पेशेवर अपने कम्युनिकेशन स्किल्स पर काम कर सकें और अपना आत्मविश्वास बढ़ा सकें, जिससे एक जिम्मेदार और जागरूक पेशेवरों की पीढ़ी तैयार हो।





