नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस सीजन का पहला खिताब केरल के रहने वाले प्रणय जिलजित ने जीता। प्रणय की कलात्मक रुचि ने ज्यूरी मेंबर्स को सबसे ज्यादा प्रभावित किया जिसका नतीजा ये रहा कि उन्हें प्रथम पुरस्कार से नवाजा जा रहा है। जबकि दूसरे स्थान पर रही साक्षी पाटीदार ने भी अपने कलात्मक जौहर दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। तीसरे स्थान पर सिद्धार्थ सोनी ने कब्जा जमाया। सिद्दार्थ सोनी की रील ने भी ज्यूरी मेंबर्स को खासा प्रभावित किया। इन तीनों विजेताओं का चुनाव बेहद कठिन इसलिए भी रहा क्योंकि सभी ने मेहनत का परिचय दिया।
कब हुई थी इसकी शुरुआत और क्या था विषय?
Raftaar Reel Rush के इस सफल सीजन की शुरुआत 2 मई 2025 को हुई थी। पब्लिक की भारी डिमांड पर इसकी आखिरी तारीख को और आगे बढाया गया। आखिरी एंट्री 27 जुलाई 2025 को मिली। और आज 15 अगस्त 2025 को विजेताओं के नामों का ऐलान हो चुका है। अगर इसके विषय की बात करें तो वह था “How I See My City”। इस विषय पर हमें हजारों एंट्री मिली जिनमें से उपरोक्त तीन नाम ऐसे थे जिनकी कलाकारी ने ज्यूरी को सबसे ज्यादा प्रभावित किया।
कितनी है पुरस्कार की राशि?
पहला विनर-5000 रुपये
दूसरा विनर-3000 रुपये
तीसरा विनर-2000 रुपये
क्या था Raftaar Reel Rush का उद्देश्य
यह पहल क्रिएटिविटी को बढ़ाने के लिए मकसद से की गई है। यह एक मौका है जो कनेक्टिविटी को बढ़ावा देता है और हमारे ब्रांड को एक ऐसे मंच के रूप में स्थापित करता है जो कहानी कहने और दिखाने को महत्व देता है।





