नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। WHO के अनुसार पिछले कुछ हफ्तों से 84 देशों में कोविड-19 के पॉजीटिव टेस्ट के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साथ ही यह चेतावनी भी दी गई है कि आने वाले समय में कोविड-19 के और अधिक सीवियर वेरिएंट्स सामने आ सकते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी जुलाई में संक्रमित हो गए थे।
कोविड-19 अभी हमारे साथ है: WHO की अधिकारी डॉ मरिया वेन खरखोवे
WHO की डॉ मरिया वेन खरखोवे ने कहा है कि “कोविड-19 अभी भी हमारे साथ है और कई देशों में फैल रहा है। ओवरऑल पॉजिटिविटी रेट को देखा जाए तो वो 10 प्रतिशत से ऊपर है लेकिन यूरोप में पॉजिटिविटी 20 प्रतिशत से ऊपर है।।
वायरस गर्मियों में तेजी से फैला, ओलंपिक्स में कई खिलाड़ी संक्रमित
एक रिपोर्ट के अनुसार ये वायरस गर्मियों में तेजी से फैला। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जुलाई में वायरस से संक्रमित हुए। पैरिस ओलंपिक्स में भी कम से कम 40 एथलीट कोविड पॉजिटिव निकले।
अमेरिका, यूरोप, वेस्टर्न पैसिफिक में तेजी से फैल रही है नई वेव
WHO के अनुसार यह नई वेव अमेरिका, यूरोप और वेस्टर्न पैसिफिक में तेजी से फैल रही है। हर व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वो इस गंभीर बिमारी को फैलने से रोकने के लिए कुछ कदम उठाए। अपना वैक्सीनेशन करवाए। सावधानी बरते।
WHO की प्रेस रिलीज के अनुसार अमेरिका, यूरोप और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में कोविड-19 की नई लहरें दर्ज की गई हैं। SARS-CoV-2 का प्रसार वर्तमान में बताई जा रही तुलना में दो से 20 गुना अधिक है। WHO का मानना है पिछले 12-18 महीनों में वैक्सीन की उपलब्धता में काफी गिरावट आई है। हाल में कोविड-19 टीकों के मैन्यूफैक्चर्स की संख्या में कमी भी दर्ज की गई है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





