back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paris Olympics Live: शूटिंग में सरबजोत और चीमा ने किया निराश, पिस्टल राउंड से हुए बाहर

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में आज भारत को झटका लगा है। शूटिंग में सरबजोत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा पिस्टल राउंड से बाहर हो गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत अपने अभियान के पहले दिन शूटिंग में झटका खाया। शूटिंग के 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालीफाइंग राउंड में भारतीय शूटर्स मेडल की दौड़ से बाहर हो गई हैं। अर्जुन बबूता और रमिता जिंदल की जोड़ी 6वें स्थान पर रही। वहीं, इलावेनिल और संदीप की जोड़ी ने 12वां स्थान पाया है। वहीं, सरबजोत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा पिस्टल राउंड से बाहर हुए। सरबजोत नौवें और अर्जुन 18वें स्थान पर रहे।

10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम में जगह नहीं बना सकी टीम

भारतीय जोड़ी अर्जुन बबूता और रमिता जिंदल 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट के मेडल मैच में जगह नहीं बना सकीं। दोनों की जोड़ी ने 628.7 अंक पाकर 6वां स्थान पाया। संदीप सिंह और इलावेनिल वलारिवन की जोड़ी ने 626.3 अंक पाकर 12वां स्थान पाया।

अब व्यक्तिगत इवेंट से उम्मीदें

अब भारत को शूटिंग के व्यक्तिगत इवेंट से मेडल की उम्मीदें हैं। इसमें निशानेबाज मनु भाकर, रिदम सांगवान, सरबजोत सिंह और अर्जुन चीमा प्रदर्शन करेंगे। ये 10 मीटर एयर पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

रोइंग में अच्छी शुरुआत

वहीं, भारत ने रोइंग में अच्छी शुरुआत की है। रोवर बलराज पंवार ने पुरुषों की सिंगल स्कल्स हीट्स में चौथा स्थान पाया है। बलराज पंवार ने हीट-1 में 7:07:11 में रेस पूरी कर उक्त स्थान पाया। चौथे स्थान पर रहकर बलराज सीधे क्वालीफिकेशन से चूके, लेकिन उम्मीदें बची हैं। बलराज कल रेपेचेज राउंड में चुनौती पेश करेंगे। बलराज भारत के एकमात्र रोवर हैं, जो ओलंपिक में भाग ले रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵