नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पेरिस पैरालंपिक भारत के लिए ओलंपिक इतिहास में एक नई उम्मीद लेकर आया है। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत अबतक 27 पदक जीत चुका है जो कि टोक्यो पैरालंपिक से कहीं ज्यादा है। टोक्यो पैरालंपिक में भारत केवल 19 पदक ही जीत सका था। हालांकि भारत के पास अभी भी इस पदक तालिका में इजाफा करने का मौका है। आज भी कुछ खिलाडियों पर रहेगा जीत का दारोमदार।
40 वर्षीय होकाटो ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन किया
शॉट पुट F57 स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में होकाटो ने अपना सबसे शानदार प्रयास चौथे शॉट में किया जिसमें उन्होंने 14.65 मीटर थ्रो किया। यह उनका अपना निजी सर्वश्रेष्ट प्रयास था। बता दें कि नागालैंड की ओर से पैरालंपिक में पदक जीतने वाले होकाटो पहले खिलाड़ी हैं।
पूर्व भारतीय सैनिक रह चुके हैं होकाटो
होकाटो ने अपने करियर की शुरुआत सेना में शामिल होने से करी थी। वह थल सेना में असम रेजिमेंट में हवलदार थे। साल 2022 में उनके साथ एक दुर्घटना घटी जिसके बाद उन्हें अपना एक पैर गंवाना पड़ा था। LOC में एक ऑपरेशन करते हुए वह बारूदी सुरंग में पहुंच गए थे जिसके बाद उनके साथ यह दुर्घटना घटी। होकाटो साल 2022 में मोरक्को ग्रांड पिक्स विजेता भी रह चुके हैं। उन्होंने उस प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था जबकि 2024 की शुरुआत में उन्होंने चौथा स्थान हासिल किया।
आज का शेड्यूल
साइकिलिंग- पुरुष C1 रोड रेस- अरशद शेक – दोपहर 1 बजे
साइकिलिंग- महिला C1 रोड रेस- ज्योति गाडेरिया – दोपहर 1:05 बजे
कैनोयिंग- पुरुष कायक सिंगल KL-200 मीटर सेमीफाइनल – दोपहर 1:30 बजे
स्वीमिंग- महिला Va,a सिंगल 200 मीटर VL2 हीट्स – प्राची यादव – दोपहर 1:58 बजे
एथलेटिक्स- पुरुष जेवलिन थ्रो F41 फाइनल- नवदीप सिंह – रात 10:30 बजे
एथलेटिक्स- महिला T20 200 मीटर फाइनल- सिमरन शर्मा – रात 11:03 बजे





