नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बीजिंग ओलंपिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने पैरिस ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले शूटर स्वप्निल कुसाले को बधाई देते हुए कहा है कि तुमने यह कर दिखाया है कि सपनो का पीछा करना क्या होता है।
कुसाले ने 451.4 का कुल स्कोर किया
कुसाले ने 451.4 का कुल स्कोर किया और तीसरे स्थान पर रहते हुए देश को एक और पदक दिला दिया। यह पहली बार है जब भारत को इस स्पर्धा में ओलंपिक पदक मिला है।
आपने भारत को गौरन्वित किया है: अभिनव बिंद्रा
शूटर अभिनव बिंद्रा ने एक्स पर पोस्ट किया, पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी में स्वप्निल के ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीत से रोमांचित हूं। आपकी कड़ी मेहनत, धैर्य और जुनून वास्तव में सफल रहा है। उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करना और निशानेबाजी में पदक जीतना आपके समर्पण और प्रतिभा का प्रमाण हैं। आपने भारत को इतना गौरवान्वित किया है और सभी को दिखाया है कि सपनों का पीछा करना क्या होता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी स्वपनिल को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वपनिल को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, स्वप्निल कुसाले का शानदार प्रदर्शन। पेरिस ओलंपिक में पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर आपको बहुत-बहुत बधाई। उनका प्रदर्शन विशेष है क्योंकि उन्होंने बहुत अधिक लचीलापन और कौशल दिखाया है। इसके अलावा वह इस वर्ग में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी हैं। सभी भारतीय काफी खुश हैं।
2004 में राज्यवर्धन सिंह राठौर ने जीता था रजत पदक
उल्लेखनीय है कि इससे पहले साल 2004 में एथेंस ओलंपिक में राज्यवर्धन सिंह राठौर ने शूटिंग में रजत पदक जीता था। इसके बाद 2008 में बीजिंग ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद गगन नारंग ने 2012 में बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पद जीता था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in





