नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इंडिया के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा और शूटिंग में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलवाने वाली मनु भाकर के लिंक अप्स की खबरें इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसी बीच मनु के पिताजी राम किशन भाकर का एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होने कहा है कि मनु अभी बहुत छोटी है और हम उसकी शादी के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान यह बात कही है।
वीडियो इंटरनेट पर वायरल
दरअसल मनु की मां सुमेधा भाकर और नीरज चोपड़ा के बीच बातचीत का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद दोनों के लिंक अप्स की खबरे तेज हो गई हैं।
खेल को लेकर कर रहे होंगे बात: मनु के पिता
इस वीडियो के लेकर मनु के पिताजी ने कहा है कि मेरी पत्नी नीरज से खेल को लेकर बात कर रही होंगी। इंटरनेट पर एक यूजर ने इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा है भाई ये रिश्ता सेटिंग तो नहीं हो रहा है। दुनिया इसके लिए तैयार नहीं है।
एक अन्य यूजर ने लिखा है आंटी पब्लिक में फिक्सर हैं। एक अन्य ने लिखा भारतीय मां ने एक सफल लड़के से अपनी बेटी के रिश्ते की बात करते हुए लेकिन हम इसके लिए तैयार नहीं हैं।
पी श्रीजेश और मनु बने फ्लैग बियरर
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में नीरज के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करना था लेकिन बाद में हॉकी के खिलाड़ी पी श्रीजेश फ्लैग बीयरर बने और मनु से उनका साथ दिया।
उल्लेखनीय है कि मनु भाकर और नीरज चोपड़ा दोनों हरियाणा से हैं। भारत की शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक्स में इतिहास रचते हुए भारत के लिए दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। नीरज ने जैवलीन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता है। इससे पहले टोक्यों में वो देश के लिए गोल्ड मेडल जीते थे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in




