नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्लोजिंग सेरेमेनी के साथ ही पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन हो गया। जिसमें अन्य खिलाडियों के साथ मनु भाकर ने शानदार प्रदर्शन किया। मनु ने वूमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में 2 ब्रॅान्ज मेडल हासिल किए। हालांकि ब्रेक के चलते अब मनु 3 महीने शूटिंग रेंज से दूर रहेंगी।
मनु भाकर के कोच जसपाल राणा ने दी बडी जानकारी
कोच ने बताया – ‘मनु भाकर 3 महीनें को ब्रेक ले रही हैं, मैं नहीं जानता कि वह अक्टूबर में आयोजित होने वाले विश्व कप में भाग लेंगी या नहीं। लंबे समय तक संघर्ष करने के बाद यह एक साधारण ब्रेक है। उन्होंने आगे कहा – ब्रेक के बाद वे 2026 एशियाई खेल और कॅामनवेल्थ खेलों की तैयारी में जुट जाऐंगे।
विश्व कप में खेलने पर संशय
ओलंपिक में विजय पताका लहराने के बाद उनके प्रशंसक उन्हे शूटिंग विश्व कप में देखने के उत्सुक थे जिसका आयोजन 13 से 18 अक्टूबर के बीच दिल्ली में होना है। लेकिन बहुत संभावना जताई जा रही है कि ब्रेक के चलते मनु विश्व कप को हिस्सा न हों।
ओलंपिक क्लोजिंग सेरेमनी में पीआर श्रीजेश के साथ सह ध्वजवाहक थीं मनु
हाल ही में पेरिस ओलंपिक का समापन हुआ है जिसमें मनु भाकर और पीआर श्रीजेश ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि इसके लिए पहले मनु भाकर को ही नियुक्त किया गया था लेकिन श्रीजेश की संन्यास की घोषणा को बाद हॅाकी में उनके योगदान को सराहने के लिए उन्हें ये मौका दिया गया।
मनु भाकर का शुरुआती जीवन
मनु भाकर का जन्म हरियाणा के झज्जर जिले में हुआ था। स्कूली दिनों के दौरान उनकी रुचि मुक्केबाजी में थी, हालांकि मुक्केबाजी के दौरान घटित एक घटना ने उनके करियर पर विराम लगा दिया था जिसके बाद उनकी रुचि शूटिंग की ओर बढती चली गई।





