back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paris Paralympics 2024: भारतीय खिलाड़ियों ने फिर मचाया धमाल, 24 पहुंची पदकों की संख्या, जानिए आज का शेड्यूल

4 सितंबर का दिन पेरिस पैरालंपिक के लिहाज से भारत के पक्ष में रहा। भारत ने 4 पदक जीतकर पदक तालिका में बढ़ोतरी की।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पेरिस पैरालंपिक में भारत का अद्भुत प्रदर्शन जारी है। बीते दिन भारत ने अपनी पदक तालिका में 4 पदकों का इज़ाफा किया। सचिन खिलारी ने शॉट पुट, हरविंदर सिंह ने तीरंदाजी, धरमबीर सिंह ने और प्रणव सूरमा ने क्लब थ्रो में पदक हासिल किया। इस प्रदर्शन के साथ भारत टोक्यो ओलंपिक के रिकॉर्ड से कहीं आगे निकल गया है।

इन खिलाड़ियों के नाम रहा बीता दिन

सचिन खिलारी ने सिल्वर मेडल की जीत के साथ दिन की शुरुआत की, इसके बाद हरविंदर सिंह ने व्यक्तिगत रेकर्व ओपन मुकाबले में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके बाद बारी आई F 51 पुरुष क्लब थ्रो की जिसमें धरमबीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और गोल्ड मेडल भारत को दिलाया। जीत का सिलसिला आगे भी बरकरार रहा और प्रणव सूरमा ने एक और सिल्वर मेडल भारत की झोली में डाल दिया।

पदक तालिका में 13वें नंबर पर पहुंचा भारत

पैरालंपिक के इतिहास में ये भारत का स्वर्णिम संस्करण है। जहां टोक्यो पैरालंपिक में भारत नें 19 पदक जीते थे, वहीं पेरिस पैरालंपिक में यह रिकॉर्ड टूट चुका है। भारत अबतक जीते गए 24 पदकों की बदौलत पदक तालिका में 13वें स्थान पर जगह बनाने में कामयाब हो चुका है। हालांकि मुकाबले अभी भी बाकी जिनमें शानदार प्रदर्शन जारी रख कर पदक तालिका में और ऊपर पहुंचा जा सकता है।

आज इन मुकाबलों से रहेगी जीत की उम्मीद

निशानेबाजी :

मिक्स्ड 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच1 क्वालिफिकेशन- सिद्धार्थ बसु और मोना अग्रवाल — दोपहर 1 बजे

तीरंदाजी:

मिक्स्ड टीम रिकर्व ओपन (प्री क्वार्टरफाइनल) — पूजा और हरविंदर सिंह बनाम अमांडा जेनिंग्स और टेमन केंटन-स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) — दोपहर 1:50 बजे

जूडो:

वुमेंस 48 कि.ग्रा. क्वार्टर फाइनल – कोकिला बनाम अकमारल नौटबेक (कजाखस्तान) — 1:30 बजे

मेंस 60 कि.ग्रा. क्वार्टर फाइनल – कपिल परमार बनाम मार्कोस ब्लैंको (वेनेजुएला) — 1:30 बजे

पावरलिफ्टिंग:

मेंस 65 किग्रा तक का फाइनल – अशोक — रात 10:05 बजे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Khel Ratna Awards: मनु भाकर ने साधा खेल रत्न पर निशाना, डी गुकेश और हरमनप्रीत सिंह भी होंगे सम्मानित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर को मिलेगा खेल रत्न। इसके अलावा हाल ही में शतरंज विश्व चैंपियन...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵