back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paris Olympics 2024 में इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने पर फूट-फूट कर रोने लगे कमेंटेटर सुनील तनेजा

इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई। सोशल मीडिया पर सुनील तनेजा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय पुरुष हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन की टीम को हरा दिया। भारत की इस जीत को देखकर कमेंटेटर सुनील तनेजा इतने खुश हो गए कि फूट-फूटकर रोने लगे।

पी आर श्रीजेश ने किया शानदार प्रदर्शन

इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई। सोशल मीडिया पर सुनील तनेजा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मुकाबले का सबसे रोमांचक मोड़ रहा पेनाल्टी शूटआउट

1-1 से बराबरी के बाद मुकाबले का नतीजा पेनाल्टी शूटआउट से निकलना तय हुआ। ग्रेट ब्रिटेन ने शूटआउट की शुरुआत की और पहले मौके पर जेम्स ऑनरी ने गोल कर दिया। कप्तान हरमनप्रीत ने भी अपने मौके को भुनाया और गोल कर दिया। ग्रेट ब्रिटेन के लिए फिर जैक वैलेस ने गोल कर दिया। 

सुखजीत सिंह ने फिर टीम इंडिया को बराबरी दिलाई

सुखजीत सिंह ने फिर टीम इंडिया को बराबरी दिला दी। तीसरे शॉट में कोनोर विलियमसन गेंद को बाहर मार बैठे। भारत के लिए ललित उपाध्याय ने गोल कर उसे 3-2 से आगे कर दिया। श्रीजेश ने अगला गोल बचाया और फिर राजपाल ने गोल कर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया।

सेमीफाइनल में अर्जेनटीना या जर्मनी के साथ हो सकता है मुकाबला

श्रीजेश की तारीफ करते हुए तनेजा ने कहा कि हॉकी के जादूगर कहलाने वाले मेजर ध्यानचंद, बलविंदर सिंह सीनियर, मोहम्मद शाहिद, धनराज पिल्लै जैसे कुछ लीजेंड्स होते हैं लेकिन कुछ श्रीजेश जैसे खिलाड़ी होते हैं। इस जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है। सेमीफाइनल में उसका मुकाबला अर्जेंटीना या जर्मनी के साथ होगा।

अमित रोहित दास को थामाया गया रेड कार्ड

भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच खेले जा रहे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। हालांकि, 17वें मिनट में भारत को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब अमित रोहितदास को रेड कार्ड थमा दिया गया। उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा और भारत को बाकी मुकाबला 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। लेकिन भारत ने हार नहीं मानी और दोगुनी ताकत के साथ ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ मुकाबला खेला।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Asia Cup Hockey 2025 : भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल में कोरिया को दी मात, गौतम गंभीर ने जताई खुशी, बयान वायरल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...