युवा किसानों को उन्नत कृषि व्यवसाय से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना पहला लक्ष्यः सांसद गुप्ता
युवा किसानों को उन्नत कृषि व्यवसाय से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना पहला लक्ष्यः सांसद गुप्ता

युवा किसानों को उन्नत कृषि व्यवसाय से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना पहला लक्ष्यः सांसद गुप्ता

मंदसौर, 25 जून (हि.स.)। सांसद सुधीर गुप्ता ने गुरुवार को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की मुख्य शाखा में जिले के सभी कृषि एवं कृषि से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक का मुख्य उदेश्य सरकार के लोकल फाॅर वोकल और आत्मनिर्भर भारत निर्माण में कृषि व्यवसाय को उन्नत तकनीकि और लाभ के व्यवसाय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में किसानों को बीमा रकम में हो रही बाधाएं और उसके सरलीकरण पर जोर दिया गया। सासंद गुप्ता ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पूरे जिले के समस्त किसान भाई कृषि कार्य में जुट गए हैं, ऐसे में उन्हें खाद व बीज की पर्याप्त आपूर्ति हो सके. इसके प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की जाए। समय पर यूरिया और डीएपी खाद्य पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने चाहिए, साथ ही उन्होंने विभाग को प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। वहीं उन्होंने सभी अधिकारियों से कृषि की नवीन तकनीकि और बीज जनरेशन को लेकर कार्यशाला आयोजित करने की बात कहीं। जिसमें उन्नज बीज के लिए कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों के द्वारा किसानों को नवीन तकनीकि से अवगत कराया जाए और इस कार्य में गा्रमीण युवाओं को जोड़ा जाए। सांसद गुप्ता ने फल एवं मसाला फसलों ब्रांडिग की बात पर विशेष जोर दिया। उन्होने कहा कि इससे ना सिर्फ क्षेत्र की पहचान बनेगी बल्कि किसान पुत्र भी इससे जुड़ेंगे और उन्है इसका उचित दाम मिलेगा। जो आत्मनिर्भर भारत में मील का पत्थर साबित होगा। बैठक में कलेक्टर मनोज पुष्प, मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.एन. यादव, नाबार्ड जिला विकास प्रबंधक मनोज हरचंदानी, उपसंचालक किसान कल्याण ए.एस. राठौर और उपायुक्त सहकारिता बी.के. बेस, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरज पाटीदार उपिस्थत थे। हिन्दुस्थान समाचार / अशोक / विजयेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in