मेजर ध्यानचंद  की जयंती पर कांग्रेस खेल सम्मान समारोह
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर कांग्रेस खेल सम्मान समारोह

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर कांग्रेस खेल सम्मान समारोह

कोरबा 29 अगस्त (हि स)। आज मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के संपूर्ण खेल जगत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से।छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस द्वारा कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान समारोह प्रदेश भर के सभी जिलों के मुख्यालयों में आयोजित किया गया। इसी कड़ी में कोरबा जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर में भी कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें खेल और प्रतिभा से जुड़े 70 खिलाड़ियों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर। झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को याद कर।खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोरबा महापौर राज किशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, श्रीमती सपना चौहान पार्षद, निर्मल सिंह के नेतृत्व में खिलाड़ियों को खेल के प्रति बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया। जहां करोना संक्रमण से बचाव के खास इंतजाम किए गए तथा शासन की गाइडलाइन का पूर्ण पालन कर सीमित खिलाड़ियों को ही आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास सिंह कांग्रेस जिला महामंत्री का विशेष योगदान रहा। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in