महाराष्ट्र साइबर विभाग ने अफवाह फैलानेवालों पर की कार्रवाई
महाराष्ट्र साइबर विभाग ने अफवाह फैलानेवालों पर की कार्रवाई

महाराष्ट्र साइबर विभाग ने अफवाह फैलानेवालों पर की कार्रवाई

मुंबई, 01 जून (हि. स.)। तालाबंदी के दौरान कुछ अपराधी और बदमाश सोशल मीडिया पर अफवाह व गलत जानकारी देकर सामाजिक तनाव निर्माण करने की कोशिश कर रहे हैं। महाराष्ट्र साइबर विभाग ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। अभी तक राज्य में 450 साइबर संबंधी मामले दर्ज किए गए हैं और 239 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र साइबर डिवीजन के विशेष पुलिस महानिरीक्षक के अनुसार राज्य के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में कुल 450 अपराध (जिनमें से 27 एनसी हैं) दर्ज किए गए हैं। पता चला है कि 186 मामले आपत्तिजनक व्हाट्सएप संदेशों को अग्रेषित करने के लिए दर्ज किए गए हैं, 180 मामले आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट साझा करने के लिए, 23 मामले टीकटॉक वीडियो साझा करने के दर्ज किए गए हैं। आपत्तिजनक ट्वीट के 8 मामले, इंस्टाग्राम पर गलत पोस्ट साझा करने के 4 मामले हैं। अन्य सोशल मीडिया (ऑडियो क्लिप, यूट्यूब) के दुरुपयोग के 49 मामले सामने आए हैं और 239 आरोपी अब तक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें से 107 आपत्तिजनक पोस्ट हटा दी गई है। ठाणे शहर के बाजार पेठ पुलिस स्टेशन में एक नया अपराध दर्ज किया गया है। ठाणे में दर्ज मामलों की संख्या 14 हो गई है। नए मामले में आरोपी ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर कोरोना महामारी और सरकारी उपायों के बारे में गलत जानकारी पोस्ट साझा की थी। इससे क्षेत्र में संदेह फैल गया और कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति निर्माण हो गई। साइबर सेल ने साइबर अपराधियों से सावधान रहने की अपील की है। वर्तमान में लॉकडाउन के दौरान लोग नौकरी और वेतन कटौती का सामना कर रहे हैं। इस दौरान कई लोग विभिन्न ऑनलाइन जॉब पोर्टल पर, नई नौकरियों के लिए अपनी जानकारी अपलोड कर रहे हैं। साइबर हैकर्स ने नए उम्मीदवारों को धोखा देने के लिए कई फर्जी लिंक बनाए हैं। ऐसे फर्जी लिंक के बहकावे में न आएं। हिन्दुस्थान समाचार/ विनय/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in