भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कवर्धा मामले की जांच के लिये बनाई कमेटी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कवर्धा मामले की जांच के लिये बनाई कमेटी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कवर्धा मामले की जांच के लिये बनाई कमेटी

रायपुर, 15 दिसम्बर (हि.स.)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्पुदेव साय ने कवर्धा नाबालिक के साथ घटित अनाचार के मामले में जांच के लिये एक कमेटी बनाई है। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी,महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, देवकुमारी चंद्रवंशी, नेहा ध्रुव शामिल है। गठित कमेटी के सदस्यों ने कवर्धा जिले का दौरा किया है। इस संबध में पीड़िता बेटी से भेंट करके उनसे न्याय दिलाने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। वहीं इस मामले में जल्द ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय को पूरी घटना व पुलिस कार्रवाई के संबध में एक रिर्पोट भी दी जायेगी। भाजपा जांच दल की सदस्य पूजा विधानी व हार्षिता पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार बेटियों की रक्षा के नाम पर केवल दिखावा के अलावा कुछ भी नही कर रही है। बेटियों की चिंता होती तो शायद अब तक इस मामले में जल्द ही कार्रवाई हो जानी चाहिये थी लेकिन अब कुछ भी नही हुआ है और न्याय की गुहार रहे युवाओं पर भी पुलिस ने दमनात्मक कार्रवाई किया है। जिस तरह से पुलिस पर सहज न्याय दिलाने की जिम्मेदारी होती है तो वही पुलिस इस मामले असहनीय कार्रवाई करके पीड़िता के लिये न्याय की मांग कर रहे लोगों को प्रताड़ित कर रही है। जांच दल के सदस्यों ने कहा कि पुलिस को तत्काल पीड़िता को न्याय के लिए मदद करना था लेकिन पूरे मामले पर पर्दा डालने का काम ही कवर्धा पुलिस कर रही है। यह सब किसके इशारें पर हो रहा है? छत्तीसगढ़ की जनता सब जानती है। हिन्दुस्थान समाचार /केशव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in