पटवारी संघ की सभी जायज मांगे जल्द पूरी कर सरकार - आशुतोष पांडे

पटवारी संघ की सभी जायज मांगे जल्द पूरी कर सरकार  - आशुतोष पांडे
पटवारी संघ की सभी जायज मांगे जल्द पूरी कर सरकार - आशुतोष पांडे

कोंडागांव 16 दिसम्बर (हि.स.)। कोंडागांव जिला आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पटवारियों के समर्थन में बुधवार को धरने पर बैठे। पार्टी के परदे सहसंयोजक आशुतोष पांडे का कहना है की पटवारी संघ की सभी जायज मांगो को प्रदेश सरकार जल्दी पूरा करे। नहीं तो कोंडागांव में आंदोलन और उग्र प्रदर्शन करेगी आम आदमी पार्टी। आसुतोष का आगे कहना है कि प्रदेश सरकार की नाकामियों का यह परिणाम है की हर ओर केवल असंतुष्ट आंदोलनकारी दिखाई देते है, कर्मचारियों, व्यापारी, जनता सभी मे भारी असंतोष दिख रहा है। भाजपा की चलाई नीतियाँ जो केवल लाभ और लाभांश के आधार पे थी उसी का नवीनीकरण कांग्रेसी सरकार है। सरकार की विफलता ही जनता को आन्दोलन करने पे मजबूर करती है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव गुप्ता-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in