नारसन बॉर्डर पर अव्यवस्था, प्रवासी परेशान
नारसन बॉर्डर पर अव्यवस्था, प्रवासी परेशान

नारसन बॉर्डर पर अव्यवस्था, प्रवासी परेशान

हरिद्वार, 19 जून (हि.स.)। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते लंबे लॉक डाउन के बाद अनलॉक वन में विभिन्न राज्यों से उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के प्रवासी अपने घर वापस लौट रहे हैं। इसी कड़ी में हरिद्वार के नारसन बॉर्डर पर लौट रहे प्रवासियों के लिए चेकिंग और अन्य जानकारियों के लिए काउंटर बनाया गया है। यहां अव्यवस्था के चलते प्रवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड में प्रवासियों के लौटने का सिलसिला लगातार जारी है। हरिद्वार के नारसन बॉर्डर पर प्रवासियों के पंजीकरण के लिए एक काउंटर बनाया गया। यहां आने वाले प्रवासियों की संख्या काफी ज्यादा है। इस कारण प्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कतार में लगे प्रवासी सुरेन्द्र व रामकिशोर ने कहा कि जिस काम के लिए एक घंटा लगना चाहिए उसके लिए तकरीबन चार घंटों तक भटकना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि यहां पर मेडिकल के लिए एक काउंटर, पंजीकरण के लिए एक काउंटर और अस्थि विसर्जन के लिए भी मात्र एक ही काउंटर बना है। साथ ही कोई भी अधिकारी, कर्मचारी गाइड करने वाला नहीं है। इस वजह से प्रवासियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से झड़प भी हो जाती है। ड्यूटी पर तैनात प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही अन्य सुविधाओं के साथ-साथ अन्य काउंटर भी खोले जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in