नगर सेना कर्मचारी बैठे धरने पर, मातृत्व अवकाश नही देने का लगाया आरोप
नगर सेना कर्मचारी बैठे धरने पर, मातृत्व अवकाश नही देने का लगाया आरोप

नगर सेना कर्मचारी बैठे धरने पर, मातृत्व अवकाश नही देने का लगाया आरोप

कांकेर, 25 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के नगर सेना की महिला और पुरुष कर्मचारियों ने रविवार को मिलकर अधिकारियों के विरुद्ध कर्मचारी दफ्तर के बाहर बने ग्राऊंड में धरना दे रहे हैं। महिला कर्मचारियों ने अधिकारियपर मातृत्व अवकाश नही देने का आरोप लगाया है। उन्होंने यहां तक कहा कि अधिकारी अपने खास जवानों को ही माइनिंग की ड्यूटी पर तैनात करते है। नगर सेना के कर्मचारियों ने पहले भी अपनी मांगो को लेकर नगर सेना कार्यालय के अधिकारियों पर आरोप लगाए थे। अब एक बार फिर अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लग रहा है। कर्मचारियों के अनुसार उनकी उपेक्षा की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in