धान खरीद के लिए राज्यस्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित

धान खरीद के लिए राज्यस्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित
धान खरीद के लिए राज्यस्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित

रायपुर, 06 दिसम्बर (हि.स.) । राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 की धान खरीद में किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा राज्यस्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष नम्बर 0771-2425450 है। धान खरीद का कार्य राज्य सरकार द्वारा 1 दिसंबर 2020 से शुरू किया गया है। जिसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर अधिकारियों/कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है। किसानों को धान खरीद के दौरान अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करने तथा सभी शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं नोडल अधिकारी के रूप में प्रकाष चंद कोरी, प्रोग्रामर मनुगौरव सिंह, उपप्रबंधक संतोष पाठक तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर कुलदीप यदु को पदस्थ किया गया है। संतोष पाठक तथा कुलदीप यदु प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक नियंत्रण कक्ष मे उपलब्ध होंगें। धान खरीद से संबंधित षिकायतों, समस्याओं और सुझावों की जानकारीे नियंत्रण कक्ष के माध्यम से उच्च अधिकारियों को पहुंचाई जायेगी। पदस्थ अधिकारियों से दूरभाष माध्यम से संपर्क किया जा सकता है। इनमें प्रकाष चंद कोरी 9827497959, मनुगौरव सिंह 9424244786, संतोष पाठक 8839333915 तथा कुलदीप यदु 9827407455 हैं। नियंत्रण कक्ष की ई-मेल आईडी mf_ctrlroom_raipur@nic.inपर ई-मेल के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित की वेबसाइट www.markfed.cg.nic.in तथा धान उपार्जन संबंधी वेबसाइट www.khadya.cg.nic.in हैैैै। नियंत्रण कक्ष में रविवार एवं शासकीय अवकाश के दौरान भी सुचारू रूप से कार्य संचालित करने के लिए अतिरिक्त 22 कर्मचारियों की भी ड्यूटी सुबह 10 बजे शाम 5 बजे तक लगायी गई है। हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in