त्रिपुरा में 54 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त, कुल संक्रमित 30714
त्रिपुरा में 54 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त, कुल संक्रमित 30714

त्रिपुरा में 54 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त, कुल संक्रमित 30714

अगरतला, 31 अक्टूबर (हि.स.)। त्रिपुरा में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी कमी देखी जा रही है। जबकि, स्वस्थ होने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 54 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 30714 हो गई है। शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 141 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में कुल 28855 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। कुल 1493 मरीजों का अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राज्य में काफी संख्या में अर्धसैनिक बलों के कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। वहीं अब तक 343 मरीजों की मौत भी हुई है। राज्य में कोरोना के एक्टिव मामले 4.9 फीसद है। वहीं स्वस्थ होने वाले 93.9 फीसद है। राज्य में मरीजों की औसत वृद्धि दर 0.3 फीसद है। त्रिपुरा में प्रत्येक 10 लाख लोगों में से 1,14,825 नमूनों का परीक्षण किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in