त्रिपुरा : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन एनएलएफटी के दो कैडर गिरफ्तार
त्रिपुरा : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन एनएलएफटी के दो कैडर गिरफ्तार

त्रिपुरा : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन एनएलएफटी के दो कैडर गिरफ्तार

अगरतला, 21 दिसम्बर (हि.स.) । त्रिपुरा पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी समूह एनएलएफटी के दो कैडरों को गिरफ्तार किया है। त्रिपुरा पुलिस द्वारा सोमवार को जारी एक बयान में बताया गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चावमनू मोटर स्टैंड के मालीराई रोजापारा निवासी तिलक त्रिपुरा उर्फ त्रिना मोहन त्रिपुरा और तुइसाकतर निवासी अर्जुन रियांग (21) को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने खुलासा किया कि तिलक त्रिपुरा ने अर्जुन रियंग को एनएलएफटी (बीएम) समूह में शामिल होने के लिए प्रेरित किया था जिसके लिए उन्हें एनएलएफटी से वित्तीय मदद मिलेगी। बयान में ये दावा किया गया है अर्जुन रियांग ने एनएलएफटी में शामिल होने का फैसला किया और बांग्लादेश में एनएलएफटी शिविर में जाने के लिए दहजोय त्रिपुरा के साथ अपना घर छोड़ दिया। मानिकपुर पुलिस स्टेशन के तहत नायसाराम रोज़ापारा के माध्यम से प्रशिक्षण के लिए जाने की वे तैयारी कर रहे थे। जब अर्जुन रियांग चावमनु पहुंचा तो स्थानीय पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपने बयान में यह भी बताया है कि अर्जुन रियांग से पुलिस ने पूछताछ के आधार पर तिलक त्रिपुरा को सलीमा के घर से गिरफ्तार किया। दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी से पता चला है कि प्रतिबंधित एनएलएफटी समूह की गतिविधि और प्रयासों से उनके गलत इरादों को फिर से बढ़ावा मिला है। ये उग्रवादी खोला होया सीमा का उपयोग कर रहे हैं ताकि उनकी आवाजाही बनी रहे और समूह में नये कैडर शामिल होते रहे। यह इस चिंता को भी बढ़ाता है कि अगर एडीसी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को राज्य सरकार के सभी आवश्यक लाभ मिल रहे हैं, तो लोगों को वित्तीय सहायता के बदले में प्रतिबंधित समूह में शामिल होने के लिए क्यों प्रेरित किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार /संदीप/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in