तेलंगाना के विधायक नोलुमा नरसिम्हय्या का आकस्मिक निधन
हैदराबाद,01 दिसम्बर (हि.स.)। नागार्जुन सागर से टीआरएस के विधायक नोमुला नरसिम्हय्या (64) का सुबह हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थेेे। विधायक नरसिम्हय्या के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री केसीआर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नोमुला जीवनभर जनता के लिए कार्य करने वाले नेता कहे जाते रहेंगे। उनके निधन से टीआरएस और नागार्जुन सागर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को भारी क्षति हुुुुई है। कांग्रेस के सांसद कोमटीरेड्डी वेंकट रेड्डी ने भी नोमुला केे निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नलगोंडा जिले ने एक अच्छे और निस्वार्थ राजनीतिक करने वाला नेता को खो दिया है। उल्लेखनीय है कि विधायक नरसिम्हय्या पहले विधान परिषद के सदस्य रहे और फिर पहली बार 1999 के विधानसभा चुनाव में सीपीएम पार्टी से विधायक चुने गए। बाद में वे विधानसभा में सीपीएम विधायक दल के नेता भी बने। वे तीसरी बार 2018 के विधानसभा चुनाव में नागार्जुन सागर निर्वाचन क्षेत्र से टीआरएस के टिकट पर विधायक चुने गए। उन्होंने पूर्व गृहमंत्री कांग्रेस के जाना रेड्डी को हराया था। हिन्दुस्थान समाचार/ नागराज-hindusthansamachar.in