ज्‍योत जवारा व‍िसर्जन करने न‍िकले ग्रामीणों पर मधुमक्खियों का हमला, 19 घायल
ज्‍योत जवारा व‍िसर्जन करने न‍िकले ग्रामीणों पर मधुमक्खियों का हमला, 19 घायल

ज्‍योत जवारा व‍िसर्जन करने न‍िकले ग्रामीणों पर मधुमक्खियों का हमला, 19 घायल

रायपुर/बेमेतरा, 25 अक्टूबर (हि.स.)। जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर स्थित ग्राम झालम में रविवार को ज्योत ज्वारा विसर्जन करने निकले ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे ग्राम के छोटे बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सहित लगभग 19 लोग जख्मी हो गए। इन्हें जैसे तैसे कर अन्य ग्रामीणों ने बचाया और 108 की मदद से जिला अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया। यहां उपचार के बाद मरीजों को गांव पहुंचने की समस्या होने लगी। मरीजों के निवेदन के बाद अस्पताल प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए मरीजों को सकुशल उनके ग्राम तक भिजवाने की व्यवस्था की। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in