जावड़ेकर ने ‘फॉरेस्ट मैन ऑफ इंडिया’ को विवेकानंद कर्मयोगी पुरस्कार से किया सम्मानित
जावड़ेकर ने ‘फॉरेस्ट मैन ऑफ इंडिया’ को विवेकानंद कर्मयोगी पुरस्कार से किया सम्मानित

जावड़ेकर ने ‘फॉरेस्ट मैन ऑफ इंडिया’ को विवेकानंद कर्मयोगी पुरस्कार से किया सम्मानित

जावड़ेकर ने ‘फॉरेस्ट मैन ऑफ इंडिया’ को विवेकानंद कर्मयोगी पुरस्कार से किया सम्मानित नई दिल्ली, 29 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को ‘फॉरेस्ट मैन ऑफ इंडिया’ के रूप में विख्यात जादव "मोलाई" पायेंग को स्वामी विवेकानंद स्मृति कर्मयोगी पुरस्कार-2020 से सम्मानित किया। असम में जादव पायेंग ने 1200 एकड़ का जंगल खड़ा करके न सिर्फ हजारों जंगली जानवरों को एक बसेरा दिया है बल्कि पर्यावरण संरक्षण की एक अनोखी मिसाल भी कायम की है। इसके लिए उन्हें 2015 में पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है। माय होम इंडिया की ओर से कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के मावलंकर हाल में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर और दिल्ली पुलिस के स्पेशल यूनिट फॉर नॉर्थ-ईस्ट रीजन के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त हिबू तमांग भी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in