छत्‍तीसगढ़ के साथ सौतेला व्‍यवहार व असहयोग कर रही केंद्र सरकार : संसदीय सच‍िव
छत्‍तीसगढ़ के साथ सौतेला व्‍यवहार व असहयोग कर रही केंद्र सरकार : संसदीय सच‍िव

छत्‍तीसगढ़ के साथ सौतेला व्‍यवहार व असहयोग कर रही केंद्र सरकार : संसदीय सच‍िव

जांजगीर-चांपा, 16 दिसंबर (हि.स.)। संसदीय सचिव डॉ. रश्मि सिंह बुधवार को जांजगीर जिला पंचायत सभागार में पत्रकारवार्ता की। इस दौरान रश्मि सिंह ने केंद्र सरकार पर सौतेला व्यवहार और असहयोग का आरोप लगाया है। सांसदों को राज्य के पक्ष में केंद्र से चर्चा करने को कहा। उन्होंने राज्य सरकार के दो साल की उपलब्धियों को भी गिनाया। संसदीय सचिव ने राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं और 2 साल की उपलब्धियों को गिनाया साथ ही आगामी दिनों में राज्य में होने वाले विकास की रूपरेखा भी बताई। राज्य की उपलब्धियों को गिनाने के दौरान संसदीय सचिव केंद्र सरकार पर आक्रामक होती नजर आई। उन्होंने केंद्र पर राज्य की योजनाओं की राशि में कटौती का आरोप लगाया। राज्य से असहयोग का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ राज्य के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सांसदों को केंद्र सरकार से राज्य को सहयोग करने चर्चा करनी चाहिए। पूर्व में केंद्र सरकार में रहे मनमोहन सिंह की सरकार से वर्तमान केंद्र सरकार को सीख लेनी चाहिए कि राज्यों के साथ कैसे सामंजस्य स्थापित कर चला जाता है। हिन्दुस्थान समाचार/उपेंद्र त्रिपाठी/चंद्रनारायण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in