चितौड़गढ़ रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों ने पकड़ी गति
चितौड़गढ़ रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों ने पकड़ी गति

चितौड़गढ़ रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों ने पकड़ी गति

चित्तौडगढ़, 18 जून (हि.स.)। चित्तौडगढ़ रेलवे स्टेशन पर जल्दी ही द्वितीय प्रवेश द्वार की सौगात मिलेगी। इसके लिए चितौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने गुरुवार को निमार्ण कार्यो की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने यहां चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में रेलवे के अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान सांसद जोशी ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर शहर की सुविधा के लिए द्वितीय प्रवेश द्वार का निर्माण किया जा रहा है। यहां पर टिकिट विंडो का निर्माण भी हो रहा है, जिससे आने वाले यात्रियों को द्वितीय प्रवेश द्वार से ही टिकिट उपलब्ध हो जाए। साथ ही वेटिंग रूम, टॉयलेट ब्लॉक, पार्किंग व शेड का निर्माण भी हो रहा है। इसी प्रकार फुट ओवरब्रिज के निर्माण से यात्री द्वित्तीय प्रवेश द्वार से सीधा किसी भी प्लेटफार्म पर जा सकेगा। इसके साथ ही वहां पर रोड का निर्माण भी चल रहा है। इससे पहले उपस्थित अधिकारियों से सांसद जोशी ने रेलवे स्टेशन पर चल रहे अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी ली। विशेष कर मुख्य स्टेशन के बाहर 100 फीट ऊंचा तिंरगा झंडा भी स्वाधीनता दिवस पर जनता को समर्पित होगा, जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। हिन्दुस्थान समाचार/अखिल/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in