ग्राम छिंदभर्री में समूह की महिलाओं को कराया एक्सपोजर विजिट
ग्राम छिंदभर्री में समूह की महिलाओं को कराया एक्सपोजर विजिट

ग्राम छिंदभर्री में समूह की महिलाओं को कराया एक्सपोजर विजिट

धमतरी, 24 जून ( हि. स.)। पर्यावरण के संरक्षण के लिए जिले के चयनित ग्राम पंचायत में बड़ी मात्रा में पौधरोपण कार्य किया जा रहा है। रोपित पौधों के अंतर जगह में इंटर क्रापिंग प्लानिंग कर अंतरवर्तीय सब्जी उत्पादन से आय के क्षेत्र में वृद्धि करने हेतु महिला समूहों को जोड़ा जा रहा है। उद्यानिकी विभाग से तकनीकी मार्गदर्शन लेकर स्वरोजगार के प्रति उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ नम्रता गांधी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में पंचायत प्रतिनिधियों तथा समूह की महिलाओं को नगरी विकासखंड के माॅडल ग्राम छिंदभर्री में एक्सपोजर विजिट कराया गया है ताकि महिलाएं एक्सपोजर विजिट से प्राप्त अनुभव के अनुसार अन्य ग्राम के विकास कार्य में सहभागी बनकर आत्मनिर्भर बने एवं आय में भी उचित वृद्धि करें। एक्सपोजर विजिट के तहत आम बगीचे का भ्रमण कराया गया। वन अधिकार पट्टा अधिनियम के तहत आरक्षित भूमि एवं वृक्षारोपण के लिए नगरी विकासखंड के छह ग्राम पंचायत गजकन्हार, गुहाननाला, बांधा, दिनकरपुर, दौड़पंडरीपानी, झुंझराकसा के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं छह ग्राम पंचायत के योजना से लाभान्वित चार-चार हितग्राहियों का उन्मुखीकरण के लिए कार्यक्रम ग्राम छिंदभर्री में आयोजित किया गया। एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम में सहायक परियोजना अधिकारी धरम सिंह, सहायक संचालक उद्यानिकी डीएस कुशवाहा, जिला कार्यक्रम प्रबंधन आजीविका अनुराग मिश्रा, एसएडीईओ कृषि विभाग, कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत नगरी, प्रदान संस्था के कर्मचारीगण, सरपंच, सचिव उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in