करीमगंज जिला कारागार के दो कैदी फरार

करीमगंज जिला कारागार के दो कैदी फरार

करीमगंज जिला कारागार के दो कैदी फरार करीमगंज (असम), 20 फरवरी (हि.स.)। करीमगंज जिला कारागार से दो कैदी गुरुवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। दोनों कैदी जेल की चाहरदीवारी फांदकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जिला केंद्रीय कारागार की चाहरदीवारी की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसका फायदा उठाते हुए जेल सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर दो कैदी फरार हो गए। तीसरा कैदी भी फरार होने की कोशिश कर रहा था, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि सजायाफ्ता कैदी नसीम अहमद और शमशुल इस्लाम कारागार की चारदीवारी को फांद कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि इन दिनों कारागार की चाहरदीवारी की मरम्मत का काम चल रहा है। जिसका फायदा उठाते हुए दोनों कैदी फरार हो गया। पुलिस फरार कैदियों की तलाश कर रही है। खबर लिखे जाने तक दोनों कैदियों का पता नहीं चल पाया था। सूत्रों ने बताया है कि फरार कैदी नसिम अहमद हत्या के मामले में सजा काट रहा था। जबकि शमसुल इस्लाम बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में पकड़े जाने के बाद जेल में बंद था। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in