एआईसीसी के सचिव व असम प्रदेश प्रभारी बनाए गए विकास उपाध्याय
एआईसीसी के सचिव व असम प्रदेश प्रभारी बनाए गए विकास उपाध्याय

एआईसीसी के सचिव व असम प्रदेश प्रभारी बनाए गए विकास उपाध्याय

रायपुर, 19 दिसंबर (हि.स.)। रायपुर पश्चिम के विधायक और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय का कांग्रेस पार्टी ने कद बढ़ाते हुए उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सचिव नियुक्त किया है। साथ ही विकास उपाध्याय को असम राज्य का सहप्रभारी भी बनाया गया है। विकास उपाध्याय छत्तीसगढ़ से पहले विधायक हैं, जिनको यह जिम्मेदारी मिली है। एआईसीसी में राष्ट्रीय सचिव और असम का सह प्रभारी बनाए जाने पर विधायक विकास उपाध्याय ने कांग्रेस हाईकमान के प्रति आभार व्यक्त किया है। विकास उपाध्याय ने ट्वीट करके कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, केसी वेणुगोपाल, पीएल पूनिया, भूपेश बघेल और मोहन मरकाम के प्रति आभार जताया है। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in