अयोग्य राशन कार्डधारियों के विरुद्ध छापामारी
अयोग्य राशन कार्डधारियों के विरुद्ध छापामारी

अयोग्य राशन कार्डधारियों के विरुद्ध छापामारी

रामगढ , 13 जून ( हि.स.) । डीसी संदीप सिंह के आदेश पर जारी अयोग्य राशनकार्ड धारियों के विरुद्ध छापामारी जारी है। लगातार छापामारी के कारण अयोग्य राशनकार्ड धारियों के बीच हड़कंप मच गया है। कार्रवाई के डर से अब लोग कार्ड सरेंडर करने लगे हैं। शनिवार को छापामारी अभियान के तहत रामगढ़ शहर के सौदागर मुहल्ला, दुसाध मुहल्ला, रजवार टोला, साहू कॉलोनी, गोलपर, बगीचा सहित अन्य जगहों पर कार्यवाई की गई। छापामारी में दर्जनों को चिन्हित किया गया। जिसपर कार्यवाई होना निश्चित है। 12% सूद सहित वसूला जाएगा जुर्माना छापामारी अभियान में शामिल जिला आपूर्ति पदाधिकारी केके राजहंस ने कहा कि छापामारी के एक सप्ताह हो गए है। अब तक 1500 से अधिक कार्डधारी कार्ड को सरेंडर कर चुके है। छापामारी में ऐसे कार्ड धारी चिन्हित किये गए है, जिनका तीन तल्ला मकान है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्डधारियों से 12% सूद समेत जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना नही देने पर प्राथमिकी की जाएगी। जाँच के क्रम में 23 लोगों को अयोग्य पाया गया। इनमें 1 - शाहीन परबीन पति - मो ० सफीक अहमद , 2 - संजीब खातून पति - मो ० जलालुद्दीन , 3 - बबली देवी पति - किशोर कुमार , 4 - प्रीति देवी पति - संजय प्रसाद साहू , 5 - नुसरत जहाँ पति - मो ० शमीम , 6 - नाजरीन फातमा पति - मो ० शमशुद्दीन ,7 - शिल्पा देवी पति - मनोज साहू , 8 -मुन्ना सिंह पिता - विशुन सिंह ,9 - माला देवी पति - अजय शर्मा , 10 -कामनी देवी पति - नगीना शर्मा ,11 - मीरा देवी पति - अशोक कुमार साव , 12 - पूनम देवी पति -चन्दन प्रसाद सोनी , 13 -साहिन परवीन पति - मो ० जुबेर खान , 14 - जहाँ आरा पति - मो ० खालिद , 15 - मंजू देवी पति - राजकुमार साहू , 16 - दीपक साहू पिता - राजकुमार साहू , 17 - मो ० जमाल अंसारी पिता - मो ० इनायत अली , 18 - रवीना खातून पति - उस्मान , 19 मालती देवी पति - गोपाल लाल पासवान ,20 - ज्योति देवी पति - महेश कुमार साह , 21 - हाजरा खातून पति - मो ० मोईन अंसारी , 22 - लक्ष्मी देवी पति - सुदामा साव , 23 - पूनम देवी पति - अमरनाथ शर्मा का नाम शामिल है। चार लोगों को पहले भेजा जाएगा नोटिस जिला आपूर्ति पदाधिकारी केके राजहंस ने बताया कि सूची में पहले 4 लोगों को नोटिस भेजा जाएगा। इनमें न्यू बगईचा टोला निवासी लक्ष्मी देवी, बबली देवी, बाजार समिति निवासी ज्योति देवी और दुसाध मुहल्ला निवासी नैला नाज शामिल हैं। छापामारी अभियान में जिला अपर समाहर्ता जुगनू मिंज, जिला आपूर्ति पदाधिकारी केके राजहंस, सहायक आपूर्ति पदाधिकारी राजशेखर कुमार, पुलक महतो, अमित तिवारी आदि शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश/ सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in