अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर हितग्राहियों को बाँटे ट्राइसाइकि‍ल, व्हील चेयर एवं ब्लाइंड स्टि‍क
अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर हितग्राहियों को बाँटे ट्राइसाइकि‍ल, व्हील चेयर एवं ब्लाइंड स्टि‍क

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर हितग्राहियों को बाँटे ट्राइसाइकि‍ल, व्हील चेयर एवं ब्लाइंड स्टि‍क

- 200 से अधिक दिव्यांगों का प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी प्रदान किये गए कोण्डागांव, 03 दिसम्बर (हि.स.)। अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन अध्यक्ष जनपद पंचायत कोण्डागांव शिवलाल मण्डावी, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मनोज सेठिया एवं कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की उपस्थिति में किया गया। जिसमें 200 से अधिक दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण किया गया। जिसमें दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड प्रदान किया गया एवं दिव्यांगजनों को उनके दिव्यांगता के आधार पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं कृत्रिम अंग सह सहायक उपकरण प्रदाय किया गया। इस दौरान नवल ठाकुर, घस्सूराम, मीठू राम को ट्राइसाइकिल एवं चमरू राम, मायाबती, सुरेन्द्र नेताम, दलसाय को बैटरी चलित ट्रायसायकल एवं नितेश, पुरुषोतम्म को व्हील चेयर तथा रती राम यादव को ब्लाइंड स्टिक एवं निःशक्त दंपत्ति धातुका पाण्डे-चैन सिंह पाण्डे को निःशक्त विवाह प्रोत्साहन राशि के रूप में 50 हजार रुपये का चेक उपस्थित अतिथियों जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा प्रदान किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव गुप्ता-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in