दिल्ली में पहलवानों का धरना, कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष को हटाने की मांग पर डटे

दिल्ली के जंतर- मंतर पर कुश्ती महासंघ के खिलाफ पहलवानों का धरना जारी है। खेल मंत्रालय ने पहलवानों के साथ बैठक भी की है। जिसमें खेल सचिव, SAI के डीजी मौजूद थे।
Wrestler Vinesh Phogat
Wrestler Vinesh Phogat

दिल्ली के जंतर- मंतर पर कुश्ती महासंघ के खिलाफ पहलवानों का धरना जारी है। खेल मंत्रालय ने पहलवानों के साथ बैठक भी की है। इसमें खेल सचिव, SAI के डीजी मौजूद थे। बैठक के बाद पहलवान दोबारा जंतर मंतर पर आकर बैठ गए। पहलवान कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। इन पर खिलाड़ियों के शोषण का आरोप लगा है।

महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कहा भारत में बेटियां पैदा ही नही होनी चाहिए, अगर हम भी सुरक्षित नहीं है तो। इस दौरान विनेश फोगाट भावुक हो गईं और कहा हम जैसे पहलवानों के साथ ऐसा हो सकता है तो बाकी लड़कियां कितनी सुरक्षित हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in