Bihar Crime : बेगूसराय में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या

बिहार के बेगूसराय में पुलिस प्रशासन की लाख कड़ाई के बावजूद गोलीबारी का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को भी दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।
Bihar Crime : बेगूसराय में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय, एजेंसी। बिहार के बेगूसराय में पुलिस प्रशासन की लाख कड़ाई के बावजूद गोलीबारी का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को भी दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।घटना बखरी-खगड़िया मुख्य पथ के जोकियाही पुल के समीप की है। मृतिका बलिया थाना क्षेत्र के बरबीघी निवासी प्रशांत कुमार पोद्दार की पत्नी मोना कुमारी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई तथा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

लूटपाट करने की कोशिश की

बताया जा रहा है कि प्रशांत कुमार पोद्दार अपने पत्नी मोना कुमारी एवं चार वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार के साथ शुक्रवार को बुलेट मोटरसाइकिल से बाबा हरीगिरी धाम गढ़पुरा पूजा-अर्चना करने जा रहा था। इसी बीच बगरस से आगे बढ़ते ही जोकियाही पुल के समीप मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक कर उसे रोका और लूटपाट करने की कोशिश की।

सिर में गोली मारकर फरार हो गए


इसका विरोध करते हुए प्रशांत ने जब हल्ला किया तो आसपास के लोग दौड़े। इसी बीच अपराधी मोना कुमारी के सिर में गोली मारकर फरार हो गए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। भागने के दौरान अपराधियों ने महिला के हाथ से मोबाइल भी ले लिया। बताया जा रहा है कि प्रशांत अपने रिश्तेदार डॉ. प्रभात कुमार के खगड़िया में स्थित जीवन केयर हॉस्पिटल में काम करता था। वह दिल्ली निवासी अपने पत्नी और पुत्र के साथ वहीं रहता था।


पुलिस लूटपाट या हत्या के अन्य कारण के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जिला पार्षद अमित कुमार देव सहित बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही बखरी डीएसपी चंदन कुमार एवं थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस लूटपाट या हत्या के अन्य कारण के सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। उसके बाद ही मामले का खुलासा होगा।एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही बखरी डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। घटना में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in