back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंबई में सामने आया श्रद्धा मर्डर केस जैसा मामला, पार्टनर की हत्या के बाद शव को कुकर में उबाला

मुंबई के मीरा रोड इलाके में स्थित आकाशगंगा सोसाइटी में एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए हत्यारे ने शव के टुकड़ों को कुकर में उबाल दिया।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। दिल्ली का श्रद्धा वाल्कर मर्डर केस सबको याद होगा और अब मुबंई में भी एक ऐसा ही एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल मुंबई के मीरा रोड इलाके में स्थित आकाशगंगा सोसाइटी में एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए हत्यारे ने शव के टुकड़ों को कुकर में उबाल दिया। हालांकि हत्यारा अपनी एक गलती के कारण से वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस ने बरामद किए शव के टुकड़े

पुलिस द्वारा मौके से महिला के शव के कई टुकड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि महिला सोसाइटी में अपने एक दोस्त के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला की गला रेत कर हत्या की गई थी। आरोपी ने बाद में उसके शव के कई टुकड़े किए।

आसपास के लोगों ने की शिकायत
पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान 32 साल की सरस्वती वैद्य के रूप में हुई है। मृतका अपने 56 वर्षीय दोस्त मनोज साने के साथ आकाशगंगा सोसाइटी में किराए के फ्लैट में पिछले तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस ने कहा कि अभी पूरे मामले की जांच जारी है। फ्लैट से दुर्गंध आने के बाद पड़ोस के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आकाशगंगा सोसाइटी की सातवीं मंजिल से मृतका का क्षत-विक्षत शव बरामद किया।

कुकर में उबाला शव

पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को पहले कई टुकड़ों में काटा गया। दुर्गंध ना फैले, इसलिए आरोपी ने शव के टुकड़ों को कुकर में उबाल दिया था। इसके बावजूद आस-पास के लोग अजीब सी बदबू से परेशान हो गए तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अधिक जानकारी मिलेगी। पुलिस ने फ्लैट को सील कर दिया। 

मृतका के पार्टनर को पुलिस ने लिया हिरासत में
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस को आशंका है कि महिला के पार्टनर ने ही उसकी निर्मम हत्या की है। शव को धारदार हथियार से काटा गया है। पुलिस ने लिव-इन पार्टनर की हत्या और शव के कई टुकड़े करने के आरोप में महिला के दोस्त को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस के बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला की निर्ममता से हत्या किए जाने की बात सामने आई है। अभी इस मामले में जांच जारी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...