2025 में बिहार के सीएम बनेंगे चिराग पासवान? LJP(R) के नेता का बड़ा बयान; 2024 में 40 सीट जीतने का किया दावा

Chirag Paswan: NDA में वापसी कर रहे चिराग पासवान इन दिनों चर्चा में हैं। अब उनको लेकर LJP(R) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर सत्यानंद शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। देखें क्या है पूरा मामला?
Chirag Paswan
Chirag PaswanSocial Media

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सरकार और विपक्ष दोनों ने कमर कस ली है। एक तरफ जहां विपक्ष ने 26 दलों को मिलाकर नया गठबंधन ‘INDIA’ बनाया है। वही  दूसरी तरफ NDA ने भी 38 दलों के साथ संसद सत्र से पहले बैठक कर शक्ति प्रदर्शन किया। NDA में वापसी कर रहे चिराग पासवान भी इन दिनों चर्चा में हैं। अब उनको लेकर LJP(R) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर सत्यानंद शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।

2025 में बिहार के सीएम बनेंगे चिराग?

बिहार के कैमूर जिले के सर्किट हाउस भभुआ पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर सत्यानंद शर्मा ने कहा कि 2024 के आम चुनाव में हाजीपुर और जमुई सीटों से हम लोग समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि 2025 में चिराग पासवान को ही सीएम बनाना एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए से गठबंधन होने के बाद हम सभी 40 सीटों पर बिहार में चुनाव जीतेंगे।

NDA में चाचा और भतीजा दोनों

बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक मंगलवार को दिल्ली में हुई। इसमें चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी भी मौजूद रही। इस दौरान चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के पैर भी छुए। बता दें कि चिराग पासवान हाजीपुर सीट पर पहले ही अपना दावा कर चुके हैं। मौजूदा समय में उनके चाचा पशुपति पारस हाजीपुर संसदीय सीट से सांसद हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in